कुमाऊँ क्षेत्र में पारंपरिक मकानों की सबसे बड़ी विशेषता उनका नक्काशीदार, भव्य एवं विशाल मुख्य प्रवेशद्वार है जिसे स्थानीय भाषा में खोली कहते हैं। खोली इन मकानों की भावनात्मक पहचान है। यह द्वार केवल घर के अंदर आने का रास्ता न होकर, कुमाऊँ की समृद्ध काष्ठकला का एक बेजोड़ नमूना भी है। यह स्थानीय समाज के...













