अल्मोड़ा में ग्रीष्म की पीली उदास धुंधलाई सन्ध्या की इस वेला में……..मैं एकाकी बैठा कसार देवी के शिखर पर….और देख रहा हूं सुदूर हिमाच्छादित नन्दादेवी के शिखर को! थके मांदे सूरज की अस्तमुखी किरणें कुहासे में डूबे धूमिल शिखरों को सहला सी रही हैं। अतीत की स्मृतियों से उभरते हुए नन्दा शिखर को मैं हेर रहा...
नन्दादेवी मंदिर-अल्मोड़ा
नन्दादेवी परिसर में तीन देवालय विद्यमान हैं । इनमें से दो मंदिर उद्योतचन्देश्वर तथा पार्वतेश्वर मंदिर वास्तुकला की दृष्टि से पुराविदों एवं स्थापत्य में रुचि रखने वालों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र बने हैं । तीसरा...



